[ad_1]
जीत के बाद कोर्ट परिसर में जुलूस निकाला गया।
जिला बार काउंसिल चुनाव के लिए बुधवार को वोटों की गिनती की गई। भूपनारायण सोलंकी अध्यक्ष पद और सचिव पद पर श्याम सुंदर लिटौरिया विजयी हुए। कार्यकारिणी के लिए हुए मतदान की काउंटिंग गुरुवार को की जाएगी।
.
बता दें कि जिला अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। इसमें 685 में से 603 वकीलों ने मतदान किया था। 19 पदों के लिए 32 प्रत्याशी मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव हुआ था। बुधवार को पदाधिकारियों के लिए हुए मतदान को गिनती की गई।
भूपनारायण सोलंकी बढ़त बनाए हुए थे कोर्ट परिसर के पुस्तकालय में काउंटिंग सुबह 10 बजे से शुरू हुई। शुरुआत से ही अध्यक्ष पद पर भूपनारायण सोलंकी बढ़त बनाए हुए थे। वहीं सचिव पद पर सीपी राव और श्यामसुंदर लिटौरिया के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कोषाध्यक्ष पद पर भी कड़ी टक्कर हुई।
सोलंकी को 349 तो शर्मा को 213 मत अध्यक्ष पद के लिए भूपनारायण सोलंकी विजयी हुए। उन्हें 349 मत मिले। वहीं सुनील शर्मा को 213 और भरत अग्रवाल को महज 37 वोट मिले। सचिव पद पर श्यामसुंदर लिटौरिया 216 वोट पाकर विजयी हुए। सीपी राव को 184, मनोज तारोलिया को 95, महेश दास बैरागी को 65 और चरण सिंह को 32 वोट मिले।
सह सचिव पद के लिए रघुवंशी की जीत इसी तरह सह सचिव पद पर विवेक रघुवंशी जीते। उन्हें 318 मत प्राप्त हुए। दूसरे प्रत्याशी विष्णु झा को 261 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश राठिया 212 वोट लेकर जीते। अशोक कुशवाह को 189 और गजानंद प्रजापति को 186 मत प्राप्त हुए। पुस्तकालय अधिकारी पद पर फकरुन्निशा कुरैशी को 3160 वोट और अरविंद सोनी को 271 वोट मिले। फकरुन्निशा कुरैशी ने 45 वोट से जीत दर्ज की। कार्यकारिणी के लिए गुरुवार को वोटों की गिनती की जाएगी।
देखें विजयी होने के बाद जश्न की तस्वीरें…


साथी वकीलों के साथ सचिव पद पर विजयी प्रत्याशी श्यामसुंदर लिटौरिया।

जीत के बाद पुस्तकालय अधिकारी फकरुन्निशा कुरैशी।
[ad_2]
Source link



