Home मध्यप्रदेश Opinion of youth on one country-one election in Neemuch | नीमच में...

Opinion of youth on one country-one election in Neemuch | नीमच में एक देश-एक चुनाव पर युवाओं की राय: विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम; छात्रों ने रखे अपने विचार – Neemuch News

57
0

[ad_1]

नीमच के शासकीय सीताराम जाजू कन्या कॉलेज में शनिवार को विकसित भारत युवा संवाद 2025 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर चर्चा की गई।

Google search engine

.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। युवाओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव के उद्देश्य पर खुलकर अपने विचार रखे। इस दौरान संसद का सांकेतिक मॉडल भी बनाया गया।

चुनाव पर युवाओं ने खुलकर विचार रखे।

चुनाव पर युवाओं ने खुलकर विचार रखे।

विद्यार्थियों ने एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाले आर्थिक और कानूनी लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से समय और धन की बचत होगी। साथ ही यह भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि।

प्रतियोगिता को तीन चरणों में आयोजित किया गया। पहले चरण में विद्यार्थियों के वीडियो वक्तव्य लिए गए। जिला स्तर से चयनित 10 विद्यार्थी 26 मार्च को विधानसभा में अपने विचार रखेंगे। इनमें से शीर्ष तीन विद्यार्थियों को दिल्ली संसद भवन में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा और अभाविप प्रांत मंत्री दर्शन कहार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में शिक्षक भी मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here