Home मध्यप्रदेश Accused of raping a minor arrested | नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी...

Accused of raping a minor arrested | नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: लड़की को पीड़िता को फरीदाबाद ले गया था, वहीं छोड़कर गया था भाग – Sheopur News

63
0

[ad_1]

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Google search engine

पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यह सफलता मिली।

.

मामला 10 मार्च 2025 का है। पीड़िता के परिजनों ने थाना मानपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि तुलसीराम बंजारा उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच में पता चला कि आरोपी तलछीराम उर्फ तुलसीराम पीड़िता को फरीदाबाद ले गया था। वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को फरीदाबाद से बरामद कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम शंकरपुर के क्रेशर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम तलछीराम उर्फ तुलसीराम बताया। वह श्योपुर के शौभागपुरा का रहने वाला है और 20 वर्ष का है।

इस गिरफ्तारी में निरीक्षक पप्पू सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here