Home मध्यप्रदेश BJP leaders absent from Holi meet | भाजपा के होली मिलन में...

BJP leaders absent from Holi meet | भाजपा के होली मिलन में नेता नदारद: डिंडोरी में सांसद-विधायक नहीं पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने मनाया रंगों का त्योहार – Dindori News

58
0

[ad_1]

होली मिलन समारोह में फाग गाते भाजपा कार्यकर्ता।

Google search engine

डिंडोरी भाजपा कार्यालय में मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते और शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

.

जिला भाजपा अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली का आनंद लिया। ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और गले मिले। कार्यकर्ताओं ने ढोल-मंजीरे के साथ फाग गायन किया। कार्यालय में फिल्मी गानों पर महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया।

होली मिलन समारोह में भाजपा नेता।

होली मिलन समारोह में भाजपा नेता।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा सत्र के कारण विधायक कार्यक्रम में नहीं आ सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी कार्यक्रमों में सांसद और विधायक उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, भाजपा नेता अशोक अवधिया, नरेंद्र राजपूत, पूर्व नपा अध्यक्ष सुशीला मार्को, कीर्ति गुप्ता, पंकज टेकाम, महेश धूमकेती और जय सिंह मरावी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here