Home अजब गजब भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, SI समेत चार...

भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, SI समेत चार पुलिसकर्मी घायल

65
0

[ad_1]

Bhagalpur, police
Image Source : FILE. REPRESENTATIVE IMAGE
भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला (प्रतिकात्मक तस्वीर)

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में भी पुलिस टीम पर हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम झगड़ा सुलझाने के लिए पहुंची थी। इसी बीच अचानक पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया गया। इस हमले में एसआई समेत चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

Google search engine

भागलपुर में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस टीम पर पथराव में सब इंस्पेक्टर सहित तीन सिपाही और एक चौकीदार को गंभीर चोट आई है। पुलिस वाहन पर भी लोगों ने पथराव किया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है। मामला अंतिचक थाना क्षेत्र के कसडी गांव का है। 

बच्चों के बीच हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बच्चों के बीच विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि आपस में दोनों पक्ष भिड़ गए। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को जब घटना की जानकारी मिली तो वह विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंची। इसके बाद पहले बच्चों ने पुलिस पर पथराव शुरू किया उसके बाद लोगों ने ईट पत्थर चलाना शुरु कर दिया। इस घटना SI सहित तीन सिपाही और चौकीदार घायल हुए हैं। हमले के बाद मौके पर भरी पुलिस फोर्स को बुलाया गया। 

घायल पुलिसकर्मी कहलगांव अस्पताल में भर्ती 

इधर. घटना के बाद सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए कहलगांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

मामले को लेकर अंतिचक थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस टीम पहुंची हुई थी जिसके बाद पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हुआ है। तैनात मजिस्ट्रेट संजीव चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट-अमरजीत सिंह, भागलपुर



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here