Home मध्यप्रदेश See in pictures… colours of Holi of leaders in Sagar: | तस्वीरों...

See in pictures… colours of Holi of leaders in Sagar: | तस्वीरों में देखिए… सागर में नेताओं की होली का रंग: राधा-कृष्ण के साथ मंत्री और कार्यकर्ताओं के बीच झूमे विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष ने गाए फाग गीत – Sagar News

58
0

[ad_1]

फूलों की होली खेल मंच पर थिरके मंत्री राजपूत।

Google search engine

रंगोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को धुलेंडी पर्व सागर में मनाया गया। शहरवासियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी खूब होली खेली। वे कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और होली मिलन समारोह में जमकर थिरके। वहीं शहर में हुरियारों की टोलियां घूमती रही। एक-दूसरे को रंग-गुल

.

धुलेंडी के बीच मकरोनिया रोड पर स्थित निजी होटल में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे। उन्होंने राधा-कृष्ण स्वरूप में आए कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली और फाग गीतों पर जमकर झूमे। कार्यकर्ताओं और शहर के लोगों ने मंत्री को गुलाल लगाया।

कार्यकर्ताओं के बीच रंग-गुलाल खेलकर झूमते हुए विधायक शैलेंद्र जैन।

कार्यकर्ताओं के बीच रंग-गुलाल खेलकर झूमते हुए विधायक शैलेंद्र जैन।

कार्यकर्ताओं के साथ रंग-गुलाल उड़ाया सागर विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के लोग और भाजपाई शामिल हुए। मिलन समारोह में लोगों ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग जमकर झूमे। विधायक शैलेंद्र जैन फाग गीत गाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ थिरके।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने गाए फाग गीत।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने गाए फाग गीत।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने गाए फाग गीत तहसीली रोड स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बंगला पर होली मिलन समारोह हुआ, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने समर्थकों और लोगों को रंग-गुलाल लाया। साथ ही फाग गीत गाए और ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरके।

एसवीएन विश्वविद्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह।

एसवीएन विश्वविद्यालय में मनाया गया होली मिलन समारोह।

एसवीएन यूनिवर्सिटी में स्टाफ ने मनाई होली सिरौंजा क्षेत्र में स्थित स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के स्टाफ ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की बधाइयां दी। जिसमें यूनिवर्सिटी के संस्थापक व भाजपा नेता अनिल तिवारी शामिल हुए।

केसरिया रॉयल राजपूत ग्रुप ने मनाई होली।

केसरिया रॉयल राजपूत ग्रुप ने मनाई होली।

केसरिया रॉयल राजपूत ग्रुप ने मनाई होली कल्याण केसरिया फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें क्षत्राणी बहनों ने श्रीकृष्ण को गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पारंपरिक वेश फागुनिया पहन कर एक-दूसरे को गुलाल लगाया। मयूर नृत्य किया गया। होली की बधाइयां दी। इस दौरान प्रीति सिंह, अंशु सिंह, नेहा सोलंकी, अंकिता गौर, निरुपमा गौर, अनीता भारत सिंह, वंदना सिंह, प्रमिला सिंह, श्रद्धा ठाकुर, ऋतु ठाकुर आदि शामिल रहीं।

होली मिलन समारोह में झूमते हुए लोग।

होली मिलन समारोह में झूमते हुए लोग।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here