Home मध्यप्रदेश Fire broke out in a harvested wheat field in Khargone | खरगोन...

Fire broke out in a harvested wheat field in Khargone | खरगोन में कटे गेहूं के खेत में लगी आग: आशंका- जानबूझकर लगाई गई; 3 क्विंटल गेहूं जलकर राख – Khargone News

57
0

[ad_1]

खरगोन से लगे देवली गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं के एक खेत में अचानक आग लग गई। खेत में कटकर पड़ा लगभग 3 क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। इस गेहूं की कीमत करीब 8 हजार रुपए थी।

Google search engine

.

खेत खरगोन निवासी प्रयाग सिंह का है। उनके साझेदार भियान सिंह ने 2 दिन पहले गेहूं की कटाई कराई थी। होली के कारण थ्रेसिंग का काम रुका हुआ था।

देवली के दशरथ राठौड के अनुसार, आग लगने के समय हवा भी चल रही थी। गांव के 50 से अधिक किसानों ने तुरंत मदद के लिए आगे आए। सभी ने मिलकर आधे घंटे में पड़ोसी खेत में मक्का से आग पर काबू पा लिया। किसानों ने बचे हुए गेहूं के पुलों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जले हुए खेत की जुताई करवाई। खेत के आसपास माचिस बॉक्स और तीलियां बिखरी मिली हैं। आशंका है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। हालांकि, अब तक प्रशासन में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here