Home मध्यप्रदेश Colors rained on Holi in Bhind | भिंड में होली पर बिखरा...

Colors rained on Holi in Bhind | भिंड में होली पर बिखरा प्रेम-भाईचारे का रंग: ढोल-मंजीरों की ताल पर फाग गाते दिखे बुजुर्ग और युवा – Bhind News

61
0

[ad_1]

भिंड में होली के त्योहार पर रंगों की बारिश और उल्लास रहा। कहीं पारंपरिक फाग के गीत गूंजे, तो कहीं डीजे की धुन पर युवाओं ने मस्ती की। हर ओर प्रेम और भाईचारे का रंग बिखरा नजर आया। सुबह से ही सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों पर रंगों की बारिश शुरू हो गई। ह

Google search engine

.

गुरुवार रात को पूरे जिले में होलिका दहन किया गया। शहर के मंदिरों और प्रमुख चौक-चौराहों पर पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने अग्नि में नारियल, गेहूं की बालियां और गुड़ चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद जैसे ही शुक्रवार सुबह हुई, युवाओं की टोली निकल पड़ी होली का उत्सव मनाने। हर गली और मोहल्ले में रंगों की बौछार शुरू हो गई।

फाग के रंगों में नजर आए शहर वासी।

फाग के रंगों में नजर आए शहर वासी।

ग्रामीण क्षेत्रों में फाग के सुरों की गूंज होली का पर्व हो और फाग के गीत न हो तो त्योहार का उल्लास फीका माना जाता है। गांव गांव कस्बों में फाग गीत जैसे- फाग खेलन बरसाने आई, सखी री रंग बरसाने आई…की धूम सुनाई दी। बुजुर्ग और युवा ढोल-मंजीरों की ताल पर फाग गाते दिखे। गांवों में होली का उत्सव अधिक पारंपरिक अंदाज में मनाया गया, जहां रंग खेलने के साथ-साथ मिठाइयों और पकवानों का दौर भी चला। इधर युवाओं की टोली ने खूब मस्ती की और डीजे के धुन पर फिल्मी गानों में नाचते नजर आए।

होली में भिंड के लोगों ने प्रेम और सौहार्द का परिचय दिया। बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

हर वर्ग में उल्लास देखने को मिली।

हर वर्ग में उल्लास देखने को मिली।

नेताओं और अधिकारियों ने भी खेली होली होली के इस पावन पर्व पर राजनेताओं, अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने भी जनता के साथ रंग-गुलाल उड़ाया। कई स्थानों पर नेताओं ने लोगों को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के प्रमुख स्थलों पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया कि त्योहार शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हो।

शहर के व्यापारी मनीष जैन के मुताबिक- “होली हमारे लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इस बार भी हमने पूरे जोश और उत्साह के साथ इसे मनाया।” वहीं एडवोकेट नीलम भदौरिया का कहना है – “हम महिलाओं के लिए होली का उत्सव बेहद खास होता है। हमने अपनी सहेलियों के साथ फूलों और गुलाल की होली खेली और खूब आनंद लिया।”

डीजे पर थिरके युवा।

डीजे पर थिरके युवा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here