Home अजब गजब बंगाल सरकार ने शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली पर प्रतिबंध के...

बंगाल सरकार ने शांतिनिकेतन के सोनाझुरी हाट में होली पर प्रतिबंध के आदेश को वापस लिया, दी ये सफाई

53
0

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

बीरभूमिः पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शांतिनिकेतन के बीरभूम जिले के सोनाझुरी हाट में होली समारोह पर प्रतिबंध लगाने की खबरें सामने आने के बाद मंत्री बीरबाहा हांसदा ने स्पष्ट किया कि यहां पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। बंगाल की वन मंत्री बीरबाहा हांसदा का कहना है कि सोनाझुरी हाट में होली खेलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। यह एक अनुरोध था। लोग होली खेलें लेकिन पर्यावरण का ध्यान रखें।

Google search engine

मंत्री ने होली को लेकर कही ये बात

बीरबाहा हांसदा ने कहा कि हमने (शांतिनिकेतन में) होली पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। हमने लोगों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया था। जब लोग होली खेलते हैं तो उसमें ऐसे रसायन होते हैं जो पेड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। अधिकारियों ने क्षेत्र की हरियाली को संभावित नुकसान पहुंचने की चिंता जताई है। 

 

 



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here