Home मध्यप्रदेश A cow fell into an open drain outside a hospital in Khilchipur...

A cow fell into an open drain outside a hospital in Khilchipur | खिलचीपुर में अस्पताल के बाहर खुली नाली में गिरी गाय: स्थानीय लोगों ने बहार निकाला; सर पर कई जगह आई चोट – rajgarh (MP) News

35
0

[ad_1]

लोगों ने प्रशासन से नालियों को जल्द ढकने और जाली लगाने की मांग की।

राजगढ़ के खिलचीपुर में अस्पताल के बाहर बनी नाली में एक गाय गिर गई। स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह गाय को नाली में फंसा देखा। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण मालाकार और स्थानीय लोगों ने मिलकर गाय को बाहर निकाला।

.

गाय के शरीर पर कई जगह चोट आई हैं। स्थानीय नागरिकों के अनुसार ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई गाय और बैल इस नाली में गिरकर घायल हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह गाय को नाली में फंसा देखा।

स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह गाय को नाली में फंसा देखा।

अंधेरे में मवेशी नाली में गिर जाते हैं सिटी पोर्शन रोड पर बनी ये नाली पूरी तरह से ढकी नहीं है। कई जगहों पर इसे खुला छोड़ दिया गया है। अस्पताल के आसपास मवेशी घूमते रहते हैं। रात और अंधेरे में ये जानवर नाली में गिर जाते हैं। कुछ महीने पहले तहसील चौराहे पर भी एक बैल नाली में गिर गया था।

नप अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण मालाकार और स्थानीय लोगों ने मिलकर निकाला बाहर।

नप अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकरण मालाकार और स्थानीय लोगों ने मिलकर निकाला बाहर।

नालियों को जल्द ढकने और जाली लगाने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बड़े हादसे हो सकते हैं। वे प्रशासन से नालियों को जल्द ढकने की मांग कर रहे हैं। जहां जरूरत हो, वहां जाली लगाने की भी मांग है। इससे मवेशियों और राहगीरों को चोटिल होने से बचाया जा सकेगा।

नाली को कई जगहों से खुला छोड़ दिया गया है।

नाली को कई जगहों से खुला छोड़ दिया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here