Home मध्यप्रदेश Constitution awareness program in village Deepdi on International Women’s Day | अंतर्राष्ट्रीय...

Constitution awareness program in village Deepdi on International Women’s Day | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, दीपड़ी में संविधान जागरूकता कार्यक्रम: अधिकारों से अवगत महिलाएं अन्याय और भेदभाव के खिलाफ खड़ी हो सकेंगी-विद्या कांबले – Bhopal News

53
0

[ad_1]

बहुजन इंटेलेक्ट (पेरिफेरल डिवीजन – ग्राम दीपड़ी एवं समरधा) के तत्वावधान में दीपड़ी फार्म हाउस, भोजपुर रोड पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संविधान जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को समर्पित था, जिसमें ग्राम दीपड़ी और सम

Google search engine

.

इस मौके पर मेजर प्रभाकर सिंह ने कहा, “संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि यह हमारे अधिकारों और कर्तव्यों का संरक्षक है। जब महिलाएं इसे समझेंगी, तो वे समाज में अपनी भूमिका को और प्रभावी रूप से निभा सकेंगी।” विद्या कांबले ने अपने संबोधन में कहा, “महिलाओं को यह समझना आवश्यक है कि संविधान उन्हें सुरक्षा और समानता का अधिकार देता है। यदि महिलाएं अपने अधिकारों से अवगत होंगी, तो वे अन्याय और भेदभाव के खिलाफ मजबूती से खड़ी हो सकेंगी।”

महिला नेतृत्व में सफल आयोजन

कार्यक्रम की संयोजक संध्या मनहार ने कहा, “यह आयोजन महिलाओं की बढ़ती जागरूकता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। आज महिलाएं संगठित होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आ रही हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संकेत है।” धनवंती मनहर ने कहा, “यह देखकर खुशी होती है कि ग्रामीण महिलाएं भी संविधान के महत्व को समझ रही हैं। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि जागरूकता हर महिला तक पहुंचे।”

ग्राम स्तर पर बढ़ती सामाजिक चेतना

कार्यक्रम के समन्वयक बागमल मनहर ने कहा, “यह कार्यक्रम साबित करता है कि महिलाओं के नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता गांव-गांव तक पहुंच रही है।” लखन दिवाकर ने कहा, “संविधान जागरूकता अभियान केवल एक विचार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक क्रांति है।”

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here