Home मध्यप्रदेश Jain Muni Sangha arrives at Kasturba Nagar Temple | जैन मुनि संघ...

Jain Muni Sangha arrives at Kasturba Nagar Temple | जैन मुनि संघ का कस्तूरबा नगर मंदिर में आगमन: मुनि प्रमाण सागर ने की जिन प्रतिमाओं की वंदना, अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन – Bhopal News

55
0

[ad_1]

भोपाल में आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि प्रमाण सागर, मुनि निर्वेग सागर और मुनि संधान सागर महाराज संघ सहित कस्तूरबा नगर मंदिर पहुंचे। मुनि प्रमाण सागर ने जिनालय की वेदिका और विराजमान भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाओं का दर्शन किया।

Google search engine

.

उन्होंने कहा कि यह स्थान साक्षात समवशरण की प्रतीति करा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुनील जैनाविन ने बताया कि टी टी नगर पंच कल्याणक में प्रतिष्ठित भगवान की प्रतिमाएं विराजमान करने के बाद मुनि संघ के आगमन से समाज में हर्षोल्लास का माहौल है।

मुनि संघ की उपस्थिति में भगवान जिनेंद्र की प्रतिमाओं का अभिषेक किया गया। शांति धारा के साथ श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के अर्घ्य अर्पित किए गए। जिनालय में जाप अनुष्ठान भी संपन्न हुए। मुनि प्रमाण सागर महाराज ने कस्तूरबा नगर जैन मंदिर के भव्य स्वरूप की सराहना की। उन्होंने कहा कि मूलनायक भगवान सुपार्श्वनाथ के दर्शन से विशेष अनुभूति हुई।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी शील चंद्र जैन, केवल चंद्र जैन, देव कुमार गुड़ा, पी सी जैन, राजकुमार जैन, नंद किशोर जैन समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here