Home मध्यप्रदेश The Municipal Corporation woke up after being cheated of lakhs | इंदौर...

The Municipal Corporation woke up after being cheated of lakhs | इंदौर में रैपर हनी सिंह के कंसर्ट का सामान जब्त: नगर निगम को नहीं दिया पूरा टैक्स, आयोजक बोले- कुछ खास फायदा नहीं हुआ – Indore News

37
0

[ad_1]

इंदौर में सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट नगर निगम के लिए महंगा साबित हुआ। एक ओर, शो को सिर्फ डेढ़ घंटे में खत्म कर देने से फैंस में नाराजगी रही, तो दूसरी ओर, नगर निगम को टैक्स में लाखों रुपए का नुकसान हुआ।

.

दरअसल, इंदौर नगर निगम ने कॉन्सर्ट के आयोजकों से 50 लाख रुपए के टैक्स की मांग की थी। हालांकि उनकी तरफ से नगर निगम को केवल पौने आठ लाख रुपए का भुगतान ही किया गया। ऐसे में रविवार को नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पर पहुंची और पूरा साउंड सिस्टम जब्त कर लिया।

नगर निगम ने यो यो हनी सिंह के “मिलियनेयर इंडिया टूर” कॉन्सर्ट के आयोजकों को मनोरंजन कर वसूलने का नोटिस दिया था। साथ ही, मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने पुलिस और प्रशासन को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि मनोरंजन कर जमा करने के बाद ही आयोजन की अनुमति दी जाए।

रविवार सुबह कंसर्ट का सामान नगर निगम ने जब्त कर लिया।

रविवार सुबह कंसर्ट का सामान नगर निगम ने जब्त कर लिया।

इंदौर नगर निगम ने आयोजकों से 50 लाख रुपए के टैक्स की मांग की थी। शनिवार दोपहर को जीएसटी पोर्टल के माध्यम से बताया गया कि इस कार्यक्रम के लिए 3 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक के टिकट बिके हैं। इसलिए, इस राशि का 10% मनोरंजन कर और आमोद कर पहले ही जमा कराया जाए।

शनिवार रात को भी, कॉन्सर्ट के दौरान नगर निगम की टीम आयोजन स्थल पर पहुंची, लेकिन आयोजकों ने राशि जमा नहीं की थी। मामले में नगर निगम की ओर से सफाई दी गई कि निगम ने शो को जल्दी बंद नहीं कराया है।

हनी सिंह ने हेलिकॉप्टर से शो में ली थी एंट्री।

हनी सिंह ने हेलिकॉप्टर से शो में ली थी एंट्री।

आयोजक बोले- 80 लाख के ही टिकट बिके, खास फायदा नहीं हुआ

अब, रविवार को निगम द्वारा सामान जब्त कर लिया गया। डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल का कहना है कि हमने आयोजकों से 50 लाख रुपए की राशि का चेक देने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। आयोजकों का कहना है कि सिर्फ 80 लाख रुपए के टिकट बिके हैं और इसके अलावा, बड़ी संख्या में कॉम्प्लिमेंटरी पास दिए गए, जिसके चलते शो से कोई खास लाभ नहीं हुआ।

डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक, हमने आयोजकों से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) की रिपोर्ट मंगाई है। उसी के आधार पर अब टैक्स की बकाया राशि वसूली जाएगी।

इधर, जब्त किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। इससे पहले, पटना दौरे पर गए नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने आयोजन में जमा कराए गए टैक्स की जानकारी ली और डिप्टी कमिश्नर लता अग्रवाल को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

देखें 3 तस्वीरें…

हेलिकॉप्टर से शो में पहुंचे यो यो हनी सिंह।

हेलिकॉप्टर से शो में पहुंचे यो यो हनी सिंह।

शनिवार शाम करीब 1.30 घंटे हुआ कंसर्ट।

शनिवार शाम करीब 1.30 घंटे हुआ कंसर्ट।

हनी सिंह बोले- इंदौर शायरों का शहर।

हनी सिंह बोले- इंदौर शायरों का शहर।

मिलियनेयर इंडिया टूर पर हनी सिंह

हनी सिंह “मिलियनेयर इंडिया टूर” पर हैं और वे अलग-अलग शहरों में अपने कंसर्ट कर रहे हैं। कुल 10 शहरों में उनके शो होने हैं, जिनमें से चार शहरों में शो हो चुके हैं, जिसमें इंदौर भी शामिल है।

शनिवार को हनी सिंह का कंसर्ट इंदौर में हुआ। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उन्होंने 10 गाने गाए। इस कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में यो यो के फैंस पहुंचे थे। हालांकि, शो जल्द खत्म होने के कारण फैंस नाखुश भी नजर आए।

हनी बोले- इंदाैर शायरों का शहर

हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इंदौर के कंसर्ट को लेकर कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं। एक वीडियो में वे कहते हैं— “इंदौर… शायरों का शहर।” दूसरी वीडियो में उन्होंने इंदौर के कंसर्ट में हेलिकॉप्टर से ली गई अपनी एंट्री को दिखाया है, जिसमें उनका फेमस “मिलियनेयर” गाना भी बैकग्राउंड में लगाया गया है।

वहीं, तीसरी वीडियो जेट के अंदर की है, जिसमें वे बता रहे हैं कि चार शो हो चुके हैं और अब वे हफ्तेभर के लिए दुबई जा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here