Home मध्यप्रदेश Mandsaur District Hospital’s lab gets NABL accreditation | मंदसौर जिला अस्पताल की...

Mandsaur District Hospital’s lab gets NABL accreditation | मंदसौर जिला अस्पताल की लैब को मिली NABL मान्यता: हर माह 50 हजार जांचें होंगी; 106 तरह की टेस्ट सुविधाएं उपलब्ध – Mandsaur News

55
0

[ad_1]

मंदसौर जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) की मान्यता मिल गई है। इस मान्यता के बाद मरीजों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Google search engine

.

कलेक्टर अदिति गर्ग के निर्देशन में जिला चिकित्सालय में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉक्टर डी.के. शर्मा ने बताया कि NABL मान्यता से मरीजों को कई फायदे होंगे। लैब में 106 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें उपलब्ध होंगी। प्रति माह 50 हजार से अधिक जांचें की जा सकेंगी।

पहले जब मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर किया जाता था, तो वहां के चिकित्सक दोबारा जांच करवाते थे। इससे मरीजों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानी होती थी। अब NABL मान्यता के बाद ऐसा नहीं होगा।

नई व्यवस्था से मरीजों को विश्वसनीय और त्रुटिरहित रिपोर्ट मिलेगी। इससे बीमारियों की सटीक और जल्द पहचान होगी। मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सकेगा। यह मान्यता अस्पताल की विश्वसनीयता बढ़ाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और गुणवत्ता में सुधार होगा। जिले के अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here