Home मध्यप्रदेश A major accident was averted due to a fire in a gas...

A major accident was averted due to a fire in a gas cylinder | गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टला: फायर कर्मी का चेहरा और महिला के हाथ झुलसे, 13 लोग बाल-बाल बचे – datia News

72
0

[ad_1]

दतिया में कोतवाली थाना अंतर्गत साइनी मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के पास एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह 10 बजे असगर बैंड मास्टर के घर में हुई। खाना बनाते समय रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।

Google search engine

.

पड़ोसियों की सूझबूझ से घर में मौजूद सभी 12-13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, घर में मौजूद महिला सहनाज के दोनों हाथ झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दमकल ने काबू पाया दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग बुझाते समय फायर कर्मी रिजवान खान का चेहरा भी झुलस गया। घर में तीन अतिरिक्त गैस सिलेंडर भी रखे थे। अधिकारियों के अनुसार, अगर आग इन सिलेंडरों तक पहुंच जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here