Home मध्यप्रदेश Fortuner hit a scooter on Agra-Mumbai highway | आगरा-मुंबई हाईवे पर फॉर्च्यूनर...

Fortuner hit a scooter on Agra-Mumbai highway | आगरा-मुंबई हाईवे पर फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर: 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा; कार ड्राइवर फरार – Khargone News

58
0

[ad_1]

खरगोन जिले में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार रात एक सड़क हादसा हुआ। खलटाका पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर जैन होटल के सामने एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

Google search engine

.

हादसे में स्कूटी सवार पानवा गांव के सुरेश पाटीदार(58) की मौत हो गई। घटना रात 9:30 बजे के बाद की है। फॉर्च्यूनर कार (एमएच43 एआर 8044) खलघाट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी तब ही उसने सामने से आ रही स्कूटी (एमपी 09 यूई 8575) को जोरदार टक्कर मार दी।

चौकी प्रभारी राजेंद्र अवास्या ने गंभीर रूप से घायल सुरेश पाटीदार को तुरंत निजी वाहन से कसरावद अस्पताल भिजवाया। शरीर में अंदरूनी चोटों के कारण उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ वाहनों का जाम लग गया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद कार चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद कार चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here