Home अजब गजब नवनीत ने कोरोना में गंवाई नौकरी, खड़ा किया खुद का बिजनेस, जल्द...

नवनीत ने कोरोना में गंवाई नौकरी, खड़ा किया खुद का बिजनेस, जल्द ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर करेंगी एंट्री

55
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

उदयपुर की नवनीत ने कोरोना काल में बिना सिरका वाला पारंपरिक अचार ब्रांड “राष्ट्रीय पिकल” शुरू किया और सालाना 10-12 लाख कमाई की. उन्होंने हेल्दी कुकीज़ बिजनेस भी शुरू किया.

X

नवनीत

नवनीत

हाइलाइट्स

  • नवनीत ने कोरोना में नौकरी गंवाकर खुद का बिजनेस शुरू किया.
  • बिना सिरका वाला पारंपरिक अचार ब्रांड “राष्ट्रीय पिकल” शुरू किया.
  • नवनीत जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपने उत्पाद बेचेंगी.

निशा राठौड़/उदयपुर. कोरोना महामारी का दौर लाखों लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ. किसी ने अपनी नौकरी गंवाई तो किसी ने अपनों को खो दिया. लेकिन इस मुश्किल वक्त ने कई लोगों को नया रास्ता भी दिखाया. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है उदयपुर की नवनीत की, जिन्होंने कोरोना काल के दौरान अपने स्टार्टअप की नींव रखी और आज सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं. नवनीत ने पारंपरिक विधि से बिना सिरका वाला अचार (पिकल) बनाना शुरू किया और अपने ब्रांड “राष्ट्रीय पिकल” को बाजार में उतारा. उनकी मेहनत रंग लाई और आज उनके उत्पाद उदयपुर के प्रमुख स्टोर्स में उपलब्ध हैं.

बिना सिरका वाला पारंपरिक अचार बना USP
नवनीत का पिकल ब्रांड खास इसलिए है क्योंकि यह बिना सिरका के पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. उनके अचार में शुद्ध मसालों और प्राकृतिक विधि का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और गुणवत्ता बरकरार रहती है. सिरका फ्री होने के कारण इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं. उनके ब्रांड राष्ट्रीय पिकल के तहत आम, नींबू, लहसुन, मेथी दाना जैसे पारंपरिक अचारों के अलावा कई नए फ्लेवर्स भी बाजार में उपलब्ध हैं. उनके अचार की खासियत यह है कि यह पूरी तरह ग्लूटेन फ्री भी है, जिससे हेल्थ-कॉन्शियस ग्राहकों के बीच इसकी काफी मांग है.

10-12 लाख सालाना कमाई
नवनीत बताती हैं कि कोरोना के दौरान जब घर पर ज्यादा समय बिताने का मौका मिला, तब उन्होंने अचार बनाने की पारंपरिक विधि को नए बिजनेस के रूप में अपनाने का विचार किया. धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह अपने इस बिजनेस से सालाना 10 से 12 लाख रुपए कमा रही हैं. इतना ही नहीं, नवनीत ने कई महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा है. उनके पास 10 से 12 स्थायी कर्मचारी सालभर काम करते हैं, जबकि अचार के सीजन में 20 से 25 अतिरिक्त महिलाएं अस्थायी रूप से काम पर लगाई जाती हैं. इससे कई जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है.

कुकीज़ बिजनेस में भी कदम रखा
अचार के साथ ही नवनीत ने हेल्दी कुकीज़ बनाने का बिजनेस भी शुरू किया है. उनकी ग्लूटेन फ्री कुकीज़ की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है. त्योहारों के दौरान इनके ऑर्डर्स में जबरदस्त इज़ाफा होता है. नवनीत अब अपने ब्रांड को और बड़े स्तर पर ले जाने की योजना बना रही हैं. वह चाहती हैं कि राष्ट्रीय पिकल ब्रांड न सिर्फ उदयपुर बल्कि पूरे देश में अपनी पहचान बनाए. उनकी योजना जल्द ही अपने उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचने की भी है, ताकि उनके अचार और कुकीज़ की पहुंच देशभर में बढ़ सके.

homebusiness

कोरोना में नौकरी गई, आचार-कुकीज़ से बनाई नई राह, ई-कॉमर्स पर करेंगी एंट्री

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here