Home अजब गजब ब्यूटी पार्लर से नेशनल अवॉर्ड तक, पूनम बाली की मेहनत से बदली...

ब्यूटी पार्लर से नेशनल अवॉर्ड तक, पूनम बाली की मेहनत से बदली हजारों लड़कियों की जिंदगी

63
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

पूनम बाली ने किराए के मकान और दुकान से शुरुआत की थी और आज सहारनपुर का सबसे बड़ा ब्यूटी पार्लर बना दिया है. साथ ही साथ अन्य लड़कियों को भी आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है सैकड़ो से अधिक ब्यूटी के क्षेत्र में अ…और पढ़ें

X

कई

कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बना चुकी है सहारनपुर की पूनम बाली.

हाइलाइट्स

  • पूनम बाली ने सहारनपुर में सबसे बड़ा ब्यूटी पार्लर बनाया.
  • पूनम ने हजारों लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाया.
  • पूनम ने ‘एक नारी सौ पर भारी’ अवार्ड जीता.

सहारनपुर: अगर मन में कुछ कर दिखाने का जुनून हो तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती. सहारनपुर की जानी-मानी ब्यूटीशियन पूनम बाली ने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है. किराए के छोटे से मकान से सफर शुरू करने वाली पूनम बाली आज न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देशभर में अपनी सफलता की कहानी लिख रही हैं.
पूनम बाली ने आंखों पर पट्टी बांधकर मेकअप करने का नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके अलावा, उन्होंने ‘एक नारी सौ पर भारी’ अवार्ड जीतकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. उनकी सफलता को देखकर कई अन्य महिलाएं भी अब घरेलू जीवन तक सीमित न रहकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़ी हैं. पूनम अब तक हजारों लड़कियों को ट्रेनिंग दे चुकी हैं, जिनमें से कई ने अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है.

सहारनपुर की टॉप ब्यूटीशियन
लोकल 18 से बातचीत में पूनम बाली ने बताया कि शादी से पहले वह नौकरी करती थीं, लेकिन शादी के बाद भी उन्होंने खुद को सीमित नहीं किया. उनके पति योगेश बाली ने उनका पूरा समर्थन किया और यही उनका हौसला बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण बना. उन्होंने किराए की एक दुकान से मुस्कान ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की, जो आज सहारनपुर का सबसे बड़ा ‘मुस्कान ब्यूटी एंड नेल स्टूडियो’ बन चुका है.
पूनम बाली बताती हैं कि 2014 के बाद उन्हें खुलकर आगे बढ़ने का मौका मिला, जब सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई अवसर प्रदान किए. उनकी मेहनत और हुनर ने उन्हें सैकड़ों अवार्ड दिलाए, और आज कई बड़े टीवी कलाकार भी उनसे मेकअप कराने आते हैं.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम
पूनम बाली ने अपनी सफलता को सिर्फ खुद तक सीमित नहीं रखा, बल्कि हजारों लड़कियों और महिलाओं को भी ब्यूटीशियन के क्षेत्र में ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया. उनका मानना है कि हर लड़की और महिला को अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने समाज से अपील की कि वे अपनी बेटियों और पत्नियों को आगे बढ़ने के अवसर जरूर दें, ताकि वे भी अपनी पहचान बना सकें.

homebusiness

ब्यूटी पार्लर से नेशनल अवॉर्ड तक, पूनम बाली ने बदली हजारों जिंदगियां!

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here