Home मध्यप्रदेश Bhind Nagar Palika celebrated Pride Day | ​भिंड नपा ने मनाया गौरव...

Bhind Nagar Palika celebrated Pride Day | ​भिंड नपा ने मनाया गौरव दिवस: समाजसेवियों को किया गया सम्मानित; MLA बोले- रघुवीर सिंह कुशवाह गरीबों के हक के लिए लड़े – Bhind News

52
0

[ad_1]

भिंड नगर पालिका गौरव दिवस के दौरान मंचासीन अतिथि​गण।

Google search engine

भिंड नगर पालिका ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह के जन्म दिवस पर मंगलवार देर रात तक गौरी सरोवर पर नगर गौरव दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर समाजसेवियों औ

.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि स्व. रघुवीर सिंह कुशवाह ने सदैव गरीबों और जरूरतमंदों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके जन्मदिन को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। विधायक ने बताया कि 2003 में जब वे पहली बार विधायक बने, तब गौरी सरोवर की खुदाई कराई थी। बजट की कमी के बावजूद सरोवर को सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया गया, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है।

कार्यक्रम में समाजसेवियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा बाल्मीकि, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह भदौरिया, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, नगर पालिका सीएमओ यशवंत वर्मा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, वीर नारियों और समाजसेवियों का विशेष सम्मान किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने भरपूर सराहा।

कार्यक्रम में उपस्थित शहरवासी।

कार्यक्रम में उपस्थित शहरवासी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here