Home मध्यप्रदेश Mass marriage took place under the Chief Minister Kanyadan Yojana | अमरवाड़ा...

Mass marriage took place under the Chief Minister Kanyadan Yojana | अमरवाड़ा में 509 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत हुआ सामूहिक विवाह, सांसद ने कहा- योजना गरीबों के लिए वरदान – Chhindwara News

53
0

[ad_1]

अमरवाड़ा मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के विवाह कार्यक्रम में मंगलवार को 509 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जबकि 520 जोड़ों ने पंजीयन करवाया था। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में छिंदवाड़ा सांसद बंटी साहू शामिल हुए। सासंद विवेक बंटी साहू और क

Google search engine

.

सांसद बंटी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान है। गरीब बच्चियों की शादी की समस्त जिम्मेदारी सरकार की होती है, प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं और धूमधाम से कन्याओं का विवाह-निकाह होता है। अमरवाड़ा मंडी प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में 509 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे जिन्हें सांसद एवं विधायक ने शुभकामना दीं।

‘यह गरीबों, किसानों, बेटियों, युवाओं की सरकार है’ उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों, किसानों, बेटियों, युवाओं की सरकार है। हर वर्ग की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुफ्त अनाज, निशुल्क इलाज की सुविधा के साथ ही पक्के आवास व हर घर में जल पहुंचाने का का प्राथमिकता से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आगामी वर्षों में तीन करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाकर गरीबों को दिए जाएंगे।

लोगों ने भोजन नहीं मिलने की शिकायत की वहीं कुछ लोगों ने भोजन नहीं मिलने की शिकायत की। अनुज शाह उईके और सतेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि जोड़ो को दी जाने वाली 51 हजार रुपए की राशि में से 1 हजार रुपए की भोजन प्रबंधन के लिए काटी गई थी लेकिन यहां लोगों को भोजन नहीं मिल पा रहा है।

ये रहे उपस्थित इस अवसर पर जिले के सांसद विवेक बंटी साहू अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेष राव यादव जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी जनपद अध्यक्ष गणेश कंगाली भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति तिवारी नगर पालिका का उपाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर नगर मंडल अध्यक्ष सचिन गोल्डी नेमा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी संतोष नेम नवीन जैन शैलेंद्र पटेल संतोष पटेल दीपक नेमा विनोद चौरसिया दुर्गा वंशकार कैलाश जैन धनपाल शाह मुकेश सूर्यवंशी समस्त पालिका पार्षद एवं जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य सहित सारे वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here