Home मध्यप्रदेश Protest by Hindu society in Ratlam | पीपल के पेड़ काटे जाने...

Protest by Hindu society in Ratlam | पीपल के पेड़ काटे जाने से हिंदू समाज में आक्रोश: रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग – Ratlam News

59
0

[ad_1]

हिंदू समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की।

Google search engine

रतलाम के सुतारों के वास में कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण और पीपल के पेड़ काटे जाने से हिंदू समाज में आक्रोश है। सोमवार दोपहर हिंदू समाज ने अतिक्रमण के विरोध में सुतारों के वास से वाहन रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की।

.

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों ने “अवैध अतिक्रमण बंद करो”, “हिंदू धर्म का अपमान नहीं सहेंगे”, “पीपल का पेड़ हमारी आन है… हिंदू धर्म की शान है” जैसे नारे लगाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, जिसमें अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

बजरंग दल ने जताया विरोध

बजरंग दल के पूर्व विभाग संयोजक रामबाबू शर्मा ने बताया कि शहर के सुतारों के वास क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से कुछ लोग जमीनों पर अतिक्रमण कर रहे हैं और वर्षों पुराने पीपल के पेड़ों को काट रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व सर्व हिंदू समाज के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया जाए।

हिंदू समाज ने प्रशासन से अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में सुरेंद्र सुरेखा, झमक भरगट, मुन्नालाल शर्मा, ललित पालीवाल, विशाल शर्मा, कन्हैयालाल जाट, मंगल लोढ़ा, रवि पंवार, राजेंद्र शर्मा, नवनीत सोनी, राजेश रावल, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, मनीष सुरेखा, गोपाल सोनी, संजय छाजेड़, धर्मेंद्र रांका आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here