Home अजब गजब महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी के मामले में...

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी के मामले में सामने आया CM फडणवीस का बयान, कही ये बात

55
0

[ad_1]

Devendra Fadnavis

Image Source : PTI
सीएम फडणवीस

जलगांव: महाराष्ट्र में एक केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में जलगांव के मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और इसे गंभीर बताया है।

Google search engine

सीएम फडणवीस ने क्या कहा?

सीएम फडणवीस ने कहा, ‘ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस घटना में एक विशिष्ट पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुछ अन्य की भी गिरफ्तारी की जाएगी लेकिन ऐसी सार्वजनिक जगह पर उन्होंने जो काम किया, जो पीड़ितों को तकलीफ दी, यह गलत है। ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जा सकता। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

क्या है पूरा मामला?

केंद्रीय मंत्री की बेटी समेत कई छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश हुई है। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मंत्री ने पुलिस से इन युवकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

मंत्री का कहना है कि उस समय इनकी बेटी के साथ जो सुरक्षाकर्मी था, उसका भी कॉलर पकड़कर इन युवकों ने धमकाया था। बताया जा रहा है कि इन युवकों में कुछ आपराधिक किस्म के युवक थे। बच्चों से छेड़छाड़ करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंत्री नगर पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने पुलिस से बातचीत की और मीडिया को बताया कि उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी बात की है।

डिप्टी एसपी का बयान भी सामने आया 

डिप्टी एसपी कुषणात पींगड़े ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को कोथली गांव की यात्रा थी। इस दौरान कुछ युवकों ने 3-4 लड़कियों का पीछा किया और कुछ कमेंट्स पास किए। इस मामले में छेड़खानी, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एक सुरक्षाकर्मी कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में 7 युवक शामिल थे।



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here