Home मध्यप्रदेश CM will inaugurate development works worth 264 crores tomorrow | CM कल...

CM will inaugurate development works worth 264 crores tomorrow | CM कल करेंगे 264 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण: बालाघाट के किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत; लांजी में बिरसा मुंडा प्रतिमा का होगा अनावरण – Balaghat (Madhya Pradesh) News

64
0

[ad_1]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे बालाघाट में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे रेंजर कॉलेज मैदान में किसान सम्मेलन और दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Google search engine

.

मुख्यमंत्री 264 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 61.93 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं का भूमिपूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में 2520 दिव्यांगजनों को 2 करोड़ 64 लाख रुपए के सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।

नव निर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का करेंगे लोकार्पण।

नव निर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का करेंगे लोकार्पण।

प्रमुख परियोजनाओं में 7.26 करोड़ की लागत से निर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान का लोकार्पण शामिल है। वारासिवनी में 100 बिस्तरीय अस्पताल का भूमिपूजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल का सांसद भारती पारधी ने भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर कावरे और अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री लांजी में कोटेश्वर महोत्सव में भी शामिल होंगे। वे प्राचीन कोटेश्वर मंदिर में पूजा करेंगे और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रानी अवंतीबाई स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा।

कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा।

इनका भी करेंगे लोकार्पण

विकास कार्यों में 20 आंगनवाड़ी केंद्र, 8 हाईस्कूल, 4 सीएम राइज स्कूल, 4 छात्रावास, 4 सड़कें और 3 नए विद्युत उपकेंद्र सहित कुल 78 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान कई योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here