[ad_1]

अशोकनगर में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। देहात थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक मंदिर के पीछे स्थित खेत से पुलिस ने गांजे के 29 पेड़ जब्त किए हैं।
.
पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी देवी सिंह को गिरफ्तार किया। देवी सिंह(58) जलालपुर का निवासी है।
देहात थाना प्रभारी रवि प्रताप चौहान के अनुसार, जब्त किए गए गांजे का कुल वजन 46.950 किलोग्राम है। इसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
[ad_2]
Source link



