Home अजब गजब ‘दिल्ली की सर्दी’ में बन गया गर्मी का रिकॉर्ड, पिछले 74 साल...

‘दिल्ली की सर्दी’ में बन गया गर्मी का रिकॉर्ड, पिछले 74 साल में फरवरी में पहली बार हुआ ऐसा

63
0

[ad_1]

Delhi, Delhi warmest February, Delhi Weather Updates

Image Source : PTI
दिल्ली में सर्दी में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली: दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 74 साल में फरवरी महीने में रात का सबसे अधिक तापमान है। IMD द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सफदरजंग मौसम केंद्र में दर्ज यह न्यूनतम तापमान (19.5 डिग्री सेल्सियस) साल 1951 से 2025 के बीच की अवधि में फरवरी महीने में सबसे ज्यादा है। IMD ने बताया, ‘सफदरजंग में आज 27 फरवरी 2025 को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 1951 से 2025 के बीच सफदरजंग में फरवरी के महीने में दर्ज किया गया अब तक का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है, यानी 74 सालों में सबसे गर्म रात।’

Google search engine

‘1951 से पहले का डेटा उपलब्ध नहीं’

मौसम विभाग ने बताया कि 1951 से पहले का डेटा उपलब्ध नहीं है। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक, फरवरी महीने में इससे पहले सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 25 फरवरी 2015 को 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया तापमान है। मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद 1973 में 18.6 डिग्री सेल्सियस, 20 फरवरी 2015 को 18.5 डिग्री सेल्सियस, 1992 में 18.2 डिग्री सेल्सियस और 1988 में 18.0 डिग्री सेल्सियस है, जो पांचवां सबसे अधिक है। IMD ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत तापमान से 1.1 डिग्री कम है।

‘आज से न्यूनतम तापमान में गिरावट’

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को इस मौसम का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के कारण आज से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आने और 3 या 4 मार्च तक स्थिर रहने का अनुमान है। पलावत के मुताबिक, मार्च के पहले सप्ताह में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है, जिससे पहाड़ियों में बर्फबारी के साथ-साथ हवा के रुख में बदलाव होगा। उन्होंने बताया कि 10 मार्च के आसपास दिल्ली में सर्दी का मौसम खत्म हो जाएगा, जिसके बाद वायुमंडलीय दबाव फिर से बढ़ने लगेगा और तापमान में और गिरावट नहीं होगी।

‘शाम 4 बजे AQI 215 दर्ज किया गया’

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी कि CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 24 घंटे की औसत वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। देश की राजधानी में शाम 4 बजे AQI 215 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, AQI शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। (भाषा)



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here