Home मध्यप्रदेश A car loaded with Kumbh pilgrims collided with a parked trailer |...

A car loaded with Kumbh pilgrims collided with a parked trailer | कुंभ यात्रियों की कार ट्रेलर से टकराई, 3 की मौत: 5 घायल, रीवा के मनगवां के पास हुआ हादसा – Rewa News

57
0

[ad_1]

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र के मढ़ी के समीप पूर्वांचल ढाबा के पास सोमवार रात 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में एक तेज रफ्तार कार जा घुसी, जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Google search engine

.

जानकारी के अनुसार, भोपाल पासिंग कार में सवार सभी लोग कुंभ मेले से लौट रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर को झपकी लग गई, जिससे वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार (MP042690) पीछे से खड़े ट्रेलर में जा घुसी।

हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, 5 घायल।

हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, 5 घायल।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस

मनगवां थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराना पुलिस की प्राथमिकता है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here