Home मध्यप्रदेश Leopard injured two people in Shivpuri | शिवपुरी में तेंदुए ने दो...

Leopard injured two people in Shivpuri | शिवपुरी में तेंदुए ने दो लोगों को घायल किया: बकरी चराने के दौरान हमला, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची – Shivpuri News

56
0

[ad_1]

शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र के हरथोंन गांव में शनिवार को तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वन विभाग की टीम तेंदूए की तलाश में जुट गई है।

Google search engine

.

बकरी चरा रहे ग्रामीणों पर हमला

पहली घटना में अमर सिंह बुंदेला के साथ हुई। वह बकरियां चराने के दौरान तालाब किनारे सरसों के खेत से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक फंदे में फंसे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जिससे अमर सिंह घायल हो गए। हमले के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया।

दूसरी घटना अनंत सिंह बुंदेला के साथ हुई। वह भी तालाब के पास बकरियां चरा रहे थे। तेंदुए को अपनी तरफ आता देख वह पेड़ पर चढ़ने लगे, लेकिन तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी हुई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here