Home मध्यप्रदेश Illegal use of domestic gas cylinder | घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध...

Illegal use of domestic gas cylinder | घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल का मामला: कांग्रेस नेता ने कलेक्ट्रेट व जिला अस्पताल की कैंटीन पर कार्रवाई की मांग की – Sehore News

64
0

[ad_1]

सीहोर में कलेक्टर कार्यालय और जिला अस्पताल की कैंटीन में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध इस्तेमाल का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Google search engine

.

कलेक्टर कार्यालय की कैंटीन में दो घरेलू गैस सिलेंडरों का खुला इस्तेमाल हो रहा है। यह कैंटीन खाद्य विभाग के कार्यालय के ठीक नीचे स्थित है। जिला अस्पताल में चल रही कैंटीन भी बिना किसी अनुमति के संचालित की जा रही है।

खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हुए पंकज शर्मा ने कहा कि विभाग छोटे होटलों और दुकानों में घरेलू गैस के इस्तेमाल पर तो कार्रवाई करता है, लेकिन बड़े कार्यालयों में हो रहे नियम उल्लंघन को नजरअंदाज कर रहा है।

ज्ञापन में दोनों कैंटीन संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही जिला खाद्य अधिकारी और सिविल सर्जन को तत्काल निलंबित करने की मांग भी की गई है। इस मामले में कार्रवाई न होने से न सिर्फ कलेक्टर कार्यालय बल्कि पूरे सीहोर जिले की छवि खराब हो रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here