Home मध्यप्रदेश The young man died during treatment, his family members created a ruckus...

The young man died during treatment, his family members created a ruckus | इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा: घरवाले बोले- दो इंजेक्शन और सलाइन लगाने के बाद बिगड़ती तबीयत – Barwani News

65
0

[ad_1]

बड़वानी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुक्षी तहसील के ग्राम बढ़िया निवासी भेरू सिंह बघेल के रूप में हुई है।

Google search engine

.

भेरू सिंह के दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगने से सूजन और पस आ गया था। परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टर की सलाह पर ऑपरेशन के लिए उसे भर्ती कराया गया।

परिजनों के अनुसार, भेरूसिंह को दो इंजेक्शन लगाए गए। एक हाथ में और दूसरा कमर में। इसके बाद उसे सलाइन चढ़ाई गई। आधे घंटे बाद भेरू सिंह को घबराहट होने लगी और पसीना आने लगा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here