Home मध्यप्रदेश Temperature dropped by 2 degrees in 24 hours, heat did not decrease...

Temperature dropped by 2 degrees in 24 hours, heat did not decrease | मौसम का हाल: 24 घंटे में 2 डिग्री लुढ़का तापमान, गर्मी नहीं हुई कम – Sagar News

50
0

[ad_1]

7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पूर्वी हवा के कारण बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इससे गर्मी के तेवर नरम नहीं हुए हैं। अगले 48 घंटे के दौरान मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है। तापमान में मामूली इजाफा हो

Google search engine

.

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री दर्ज किया गया था। इस लिहाज से मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

24 के बाद मौसम बदलने के आसार : दक्षिणी पाकिस्तान और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसलिए अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके अलावा 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी आ सकती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here