Home मध्यप्रदेश Procession taken out on the 395th birth anniversary of Shivaji | छत्रपति...

Procession taken out on the 395th birth anniversary of Shivaji | छत्रपति शिवाजी की 395वीं जयंती पर निकली शोभायात्रा: शिवाजी की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र; पारंपरिक परिधान में दिखे समाज के लोग – Guna News

58
0

[ad_1]

शोभायात्रा में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही।

Google search engine

मराठा समाज ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी की 395वीं जन्म जयंती मनाई। इस अवसर पर समाज द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस जयस्तंभ चौराहे से शुरू हुआ, जो शहर में भ्रमण करते हुए वापस जयस्तंभ चौराहे के पास एक निजी गार्डन में जाकर समाप्त हुआ।

.

कार्यक्रम की काफी समय से तैयारियां की जा रही थीं। जुलूस में मराठा समाज के बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। जुलूस में छत्रपति शिवाजी महाराज की 5 फीट की प्रतिमा को रथ पर सवार किया या था। जुलूस में सबसे आगे घोड़े चले रहे थे, जिनके ऊपर छोटी बच्चियां हाथों में भगवा ध्वज लिए बैठी हुई थीं। उनके पीछे डीजे की धुनों पर महिलाएं व समाज के युवक नाचते-गाते चल रहे थे।

मराठा समाज की महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुए। उनके पीछे रथ पर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा चल रही थी। जगह-जगह इस प्रतिमा की पूजा की जा रही थी। जयस्तंभ चौराहे, तेलघानी, हाट रोड सहित अन्य जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कई जगह यात्रा में शामिल नागरिकों के लिए ठंडाई की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पूरा शहर भगवामय नजर आया।

तस्वीरों में देखिए शोभायात्रा…

यात्रा में महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया।

यात्रा में महिलाओं ने गीतों पर नृत्य किया।

यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

यात्रा में बच्चियां हाथों में ध्वज लेकर शामिल हुईं।

यात्रा में बच्चियां हाथों में ध्वज लेकर शामिल हुईं।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

यात्रा में शामिल बच्चे।

यात्रा में शामिल बच्चे।

समाज के लोग अपने हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे।

समाज के लोग अपने हाथों में भगवा ध्वज लिए चल रहे थे।

मराठा समाज के पुरुष पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा में शामिल हुए।

मराठा समाज के पुरुष पारंपरिक परिधान में शोभायात्रा में शामिल हुए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here