Home मध्यप्रदेश 26 hour marathon dance at Khajuraho Dance Festival | खजुराहो नृत्य महोत्सव...

26 hour marathon dance at Khajuraho Dance Festival | खजुराहो नृत्य महोत्सव में 26 घंटे का मैराथन डांस: 600 वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी, 7 दिन तक चलेगा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम – Chhatarpur (MP) News

14
0

[ad_1]

खजुराहो में 51वां अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 20 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। कंदरिया महादेव मंदिर और देवी जगदंबा मंदिर के बीच प्रांगण में यह कार्यक्रम होगा।

.

महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता होगी 26 घंटे की मैराथन डांस परफॉर्मेंस। यह प्रदर्शन 19 फरवरी शाम 4 बजे से 20 फरवरी शाम 5 बजे तक चलेगा। इस प्रदर्शन से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है।

स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 21 से 26 फरवरी तक प्रतिदिन शाम 4:30 से 6:00 बजे तक स्थानीय नृत्य प्रस्तुतियां होंगी। 10 शिल्पियों के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में 600 से अधिक वाद्ययंत्रों की प्रदर्शनी ‘नाद’ का आयोजन होगा। देश के 10 प्रख्यात चित्रकार नृत्य प्रस्तुतियों को कैनवास पर उतारेंगे।

यह महोत्सव मध्यप्रदेश शासन की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत व कला अकादमी द्वारा आयोजित किया जा रहा है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, मध्यप्रदेश पर्यटन और जिला प्रशासन छतरपुर इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here