[ad_1]
दतिया में सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे बदमाशों ने बीच बाजार में दहशत फैला दी। पुरानी रंजिश के चलते चार बदमाशों ने एक किराना दुकानदार पर पांच राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी को जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
.
घटना गांधी रोड स्थित पुराने एसबीआई बैंक के पास की है, जहां 18 वर्षीय शिव पटेरिया की किराना दुकान है। दो बाइकों पर सवार होकर आए प्रज्जवल चौहान, कृष्णा दुबे, हर्ष उर्फ लाला यादव और एक अन्य बदमाश ने पहले शिव से गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और फायरिंग शुरू कर दी।

दुकान के काउंटर में जा फंसी गोली बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली किराना दुकान के काउंटर में जा फंसी, जबकि दूसरी गोली सामने स्थित जर्नल स्टोर की दुकान के काउंटर में लगी, जिससे काउंटर का कांच टूट गया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए, जिनकी तस्वीरें गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एक महीने पहले हुआ था विवाद पीड़ित शिव ने बताया कि करीब एक महीने पहले प्रज्जवल चौहान और कृष्णा दुबे से उसका मौखिक विवाद हुआ था, जिसके बाद से दोनों ने रंजिश मान ली थी। टीआई धीरेंद्र मिश्रा के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

[ad_2]
Source link









