Home मध्यप्रदेश Eight Shakti Didi will manage petrol pumps from today | 8 शक्ति...

Eight Shakti Didi will manage petrol pumps from today | 8 शक्ति दीदी आज बनेंगी फ्यूल डिलीवरी वर्कर: कलेक्टर-एसपी सौंपेंगे जिम्मेदारी,13 महिलाएं पहले से कर रही जॉब – Gwalior News

55
0

[ad_1]

ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण की दिशा में “शक्ति दीदी” के नाम से प्रेरणादायी पहल हुई है। इस पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलीवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा र

Google search engine

.

बुधवार (12 फरवरी) को “शक्ति दीदी” पहल के तहत 8 जरूरतमंद महिलाओं को फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। बता दें कि योजना के तहत पहले से ही शहर में 13 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं।

बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे।

महिला फ्यूल वर्कर के रूप में शक्ति दीदी की ड्यूटी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। जिन महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल वर्कर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, वे ऐसी महिलाएं हैं जो जरूरतमंद हैं, अपनों द्वारा उपेक्षित या विधवा हैं।

आज जिन्हें मिलेगी फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी

  • कलेक्टर चौहान ने बताया कि 12 फरवरी को दोपहर 12 बजे काल्पी ब्रिज मुरार स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर पूनम राजौरिया व संजू गर्ग को फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
  • जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार ग्वालियर सर्विस पेट्रोल पंप फूलबाग पर सुरभि शाक्य को।
  • अपर कलेक्टर कुमार सत्यम मिश्रा फिलिंग स्टेशन सिटी सेंटर पर नीलम वर्मा व चित्रा शर्मा को।
  • अपर कलेक्टर टीएन सिंह विवेक ऑटोमोबाइल सांई बाबा मंदिर रोड पर रेनू बाथम को।
  • संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन हरि-लीला सर्विसेज लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप पर पूनम व सोनम को फ्यूल डिलीवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here