Home मध्यप्रदेश 1.56 lakh sisters in Ashoknagar received Rs 1250 | अशोकनगर में 1.56...

1.56 lakh sisters in Ashoknagar received Rs 1250 | अशोकनगर में 1.56 लाख बहनों को मिले 1250 रुपए: 1.25 लाख किसानों को मिला आर्थिक लाभ, मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना गया – Ashoknagar News

54
0

[ad_1]

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों और किसानों के खातों में ट्रांसफर किए पैसे।

Google search engine

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश की लाड़ली बहनों और किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की। अशोकनगर में इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया।

.

जिले की 1 लाख 56 हजार 307 महिलाओं के खातों में लाड़ली बहना योजना के तहत 1250-1250 रुपए की राशि भेजी गई। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 62 हजार 427 लाभार्थियों को 600 रुपए प्रति व्यक्ति की दर से दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2024-25 की तीसरी किस्त के तहत जिले के 1 लाख 25 हजार 718 किसानों के खातों में कुल 25.14 करोड़ रुपए का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष में किया गया, जहां मुख्यमंत्री का लाइव संबोधन सुना गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास चंद्रसेना भिड़े और कई लाभार्थी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here