Home मध्यप्रदेश A Young Man Raped An Innocent Girl In Chhatarpur – Amar Ujala...

A Young Man Raped An Innocent Girl In Chhatarpur – Amar Ujala Hindi News Live

56
0

[ad_1]

Google search engine
A young man raped an innocent girl in Chhatarpur

बच्ची से दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें गांव के एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद से पीड़िता घबराई हुई है। मासूम बच्ची ने घटना परिजनों को बताई है। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने गुरुवार को थाना हरपालपुर पुलिस में शिकायत दर्ज की है।

Trending Videos

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक बच्ची गांव के बच्चों के साथ कन्या भोज के लिये गई हुई थी। आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर कमरे में ले जाकर कुंडी बन्द  कर लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जब परिजनों ने बच्ची की खोजबीन शुरू की तो एक बच्चे ने बताया कि एक युवक उसे कमरे में ले गया है।

जब परिजन पहुंचे तो बच्ची के साथ दुष्कर्म करते पकड़ लिया। बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की आपबीती अपनी दादी और मां को सुनाई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाना हरपालपुर लेकर आई, जहां पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।

मामला किया गया दर्ज

टीआई पुष्पक शर्मा ने घटना की सूचना एसपी अगम जैन को दी। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक मोहिनी शर्मा ने बच्ची और परिजनों के कथनों के आधार पर 65(1),126(2) 2/4 बीएनएस पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी विनोद अहिरवार निवासी काकुनपुरा के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here