Home अजब गजब केजरीवाल की कैबिनेट के बड़े-बड़े दिग्गज, जो हार गए चुनाव; यहां देखें...

केजरीवाल की कैबिनेट के बड़े-बड़े दिग्गज, जो हार गए चुनाव; यहां देखें लिस्ट

61
0

[ad_1]

केजरीवाल की कैबिनेट के हारे हुए मंत्री।

Image Source : PTI/FILE
केजरीवाल की कैबिनेट के हारे हुए मंत्री।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। सुबह से ही भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं दिल्ली की कई सीटों पर चुनाव के नतीजे भी सामने आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरों को झटका लगा है। दिल्ली के पूर्व सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट नहीं बचा सके। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान मंत्री रह चुके कई बड़े दिग्गज भी अपनी सीट गवां चुके हैं। आइये जानते हैं कि आप सरकार के किन-किन मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। 

Google search engine

केजरीवाल और सिसोदिया की हार

इसमें हम सबसे पहले तो अरविंद केजरीवाल को ही शामिल कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और इस दौरान वह कई मंत्रालयों को अपने पास रखे हुए थे। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को 4089 वोट से हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें नई दिल्ली सीट पर हराया है। इसके अलावा दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता मनीष सिसोदिया को भी अपनी सीट गंवानी पड़ी। मनीष सिसोदिया दिल्ली की जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए हैं। सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने 675 वोट से पटखनी थी। 

सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज भी हारे

इन दोनों नेताओं के अलावा आप सरकार के दौरान मंत्री रहने और इस बार चुनाव में हारने वालों की लिस्ट में सत्येंद्र जैन का भी नाम शामिल है। सत्येंद्र जैन आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। इस बार सत्येंद्र जैन दिल्ली की शकूर बस्ती विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे, जहां उन्हें भाजपा से करारी हार का सामना करना पड़ा। सत्येंद्र जैन को भाजपा के करनैल सिंह ने करीब 21 हजार के वोटों से करारी शिकस्त दी है। इसके अलावा आप के मंत्रिमंडल में शामिल सौरभ भारद्वाज को भी हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली की ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा की शिखा राय ने कैबिनेट मंत्री रह चुके सौरभ भारद्वाज को 3188 वोटों से हराया है।

यह भी पढ़ें- 

“आप-दा मुक्त हुई दिल्ली, नए युग की यात्रा आरंभ”, दिल्ली चुनाव के नतीजों पर जेपी नड्डा ने दिया बयान

दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद पीएम मोदी का पहला रिएक्शन, जानिए प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here