Home मध्यप्रदेश Women got training to avoid cyber crime | साइबर क्राइम से बचने...

Women got training to avoid cyber crime | साइबर क्राइम से बचने के लिए महिलाओं को मिली ट्रेनिंग: एएसपी बोले- सोशल मीडिया पर निजी जानकारी शेयर न करें, फ्रॉड होने पर शिकायत करें – Burhanpur (MP) News

59
0

[ad_1]

आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य विभाग की महिलाओं ने कार्यशाला में भाग लिया।

Google search engine

बुरहानपुर में साइबर सुरक्षा सेफ क्लिक अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यशाला में एएसपी अंतर सिंह कनेश ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

.

एएसपी कनेश ने बताया कि वर्चुअल वर्ल्ड में साइबर अपराधी सबसे ज्यादा युवाओं, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं। ये अपराधी सोशल मीडिया पर लोगों की गतिविधियों, फोटो, वीडियो और निजी जानकारियों पर लगातार नजर रखते हैं। छोटी सी लापरवाही भी महिलाओं को साइबर स्टॉकिंग और बुलिंग का शिकार बना सकती है।

बुरहानपुर में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला।

बुरहानपुर में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला।

हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी कार्यशाला में महिलाओं को सलाह दी गई कि वे सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी, फोटो और वीडियो शेयर करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी अनजान व्यक्ति से निजी जानकारी साझा न करें। साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत साइबरक्राइम.गोव.इन पर रिपोर्ट करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

इनकी रही उपस्थिति- कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, उषा-आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में एलडीएम महावीर राय, बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधक देवकर सिंह, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विजय सिंह सोलंकी, परियोजना अधिकारी मंजूश्री ठाकुर और उपनिरीक्षक जयपाल सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here