Home मध्यप्रदेश Children took out a rally from Karanja Square in Barwani | बड़वानी...

Children took out a rally from Karanja Square in Barwani | बड़वानी के करंजा चौराहे से बच्चों ने निकाली रैली: पुलिस ने डिजिटल स्क्रीन पर साइबर अपराध से बचाव के लिए दिखाए वीडियो – Barwani News

59
0

[ad_1]

बड़वानी पुलिस ने साइबर अपराध से बचाव के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू किया

Google search engine

बड़वानी पुलिस ने साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। 1 से 11 फरवरी तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय अभियान में पुलिस की विशेष टीमें शहर के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय हैं। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के नेतृत

.

इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर काम किया है। शहर के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं, पैम्फलेट वितरित किए जा रहे हैं और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं।

साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस का व्यापक प्रयास

विशेष रूप से स्कूल-कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस की साइबर विशेषज्ञ टीम सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों और चौराहों पर लोगों को साइबर ठगी से बचने के तरीके बता रही है। डिजिटल स्क्रीन पर साइबर अपराध से जुड़े विशेष वीडियो दिखाए जा रहे हैं, जिससे लोग आसानी से समझ सकें कि साइबर अपराधों से कैसे बचा जा सकता है।

यह पखवाड़ा कार्यक्रम पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना और उन्हें जागरूक बनाना है। पुलिस का मानना है कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here