Home मध्यप्रदेश First fog of February | फरवरी का पहला घना कोहरा: दिन का...

First fog of February | फरवरी का पहला घना कोहरा: दिन का पारा 24 घंटे में 4 डिग्री गिरकर 28 डिग्री – Sagar News

57
0

[ad_1]

उत्तर भारत की ओर से 12 से 14 किलोमीटर की रफ्तार से आ रही सर्द हवाओं के प्रभाव से बुधवार को अचानक दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात के तापमान में मामूली कमी आई है। जबकि दिन का पारा 24 घंटे के दौरान 4.6 डिग्री गिरकर 28 डिग्री पर आ गया है

Google search engine

.

स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस लिहाज से मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई है।

दो दिन गिरेगा पारा, सर्दी बढ़ेगी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बारिश और हिमपात के कारण उत्तर भारत से तेज ठंडी हवा आ रही है। इस कारण तापमान में गिरावट आई है। अगले दो दिन मौसम ठंडा ही रहने की संभावना है। इससे सर्दी बढ़ेगी। हालांकि इसके बाद मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में 4 से 5 डिग्री का इजाफा हो सकता है।

300 से 500 मीटर रही विजिबिलिटी बुधवार को सुबह अचानक आसमान सफेद धुंध से ढंक गया। यह फरवरी माह का पहला घना कोहरा था। आमतौर पर दिसंबर और जनवरी माह के दौरान मध्यम और घना कोहरा देखा जाता था लेकिन इस सीजन में फरवरी में पहली बार कोहरा नजर आया है। बुधवार को कोहरा छाने से शहर में कहीं 300 मीटर तो कहीं 500 मीटर विजिबिलिटी रही। चकराघाट पर सुबह 7.24 बजे घना कोहरा छाया रहा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here