Home मध्यप्रदेश Raisen Collector inspected the old age home | रायसेन कलेक्टर ने वृद्धाश्रम...

Raisen Collector inspected the old age home | रायसेन कलेक्टर ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया: बुजुर्गों के साथ बैठकर खाना खाया; स्वास्थ्य परीक्षण और पेंशन की जानकारी ली – Raisen News

36
0

[ad_1]

कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रायसेन के दशहरा मैदान स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में बुधवार को कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने वृद्धाश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। बुधवार को उन्होंने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ समय बिताया।

.

कलेक्टर ने वृद्धजनों से उनकी दैनिक दिनचर्या के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने नाश्ता, भोजन, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और वृद्धावस्था पेंशन जैसी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वृद्धजनों के साथ भोजन किया और गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों से दैनिक भोजन के मेन्यू के बारे में भी जानकारी ली।

वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी।

वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी।

वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन किया कार्यक्रम के दौरान वृद्धाश्रम में रहने वाले नारायण प्रसाद और अन्य वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी, जिसे कलेक्टर विश्वकर्मा ने बैठकर सुना और सराहना की। सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक मनोज बाथम ने बताया कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में कुल 26 वृद्धजन निवास कर रहे हैं, जिनमें 15 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। वृद्धाश्रम के प्रभारी जॉन फेवियर और सिस्टर सुखमतीया ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी कलेक्टर को दी।

कलेक्टर विश्वकर्मा भोजन किया और गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया।

कलेक्टर विश्वकर्मा भोजन किया और गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here