Home मध्यप्रदेश Wushu player Bhuraksh Dubey won silver | वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे ने...

Wushu player Bhuraksh Dubey won silver | वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे ने जीता सिल्वर: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में लिया था हिस्सा, लगातार तीसरी बार लाईं मेडल – Ashoknagar News

62
0

[ad_1]

अशोकनगर की वुशू खिलाड़ी भूरक्षा दुबे ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में कियांग्शु इवेंट में रजत पदक जीतकर लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय खेलों में पदक हासिल किया।

Google search engine

.

भूरक्षा का पदकों का सफर 36वें राष्ट्रीय खेल (गुजरात 2022) में कांस्य से शुरू हुआ, फिर 37वें राष्ट्रीय खेल (गोवा 2023) में स्वर्ण और अब 38वें राष्ट्रीय खेल (उत्तराखंड 2025) में रजत पदक के साथ जारी है। वर्तमान में जलसंसाधन विभाग में कार्यरत भूरक्षा एकलव्य अवॉर्ड और विक्रम अवॉर्ड की विजेता हैं, जिन्होंने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

उत्तराखंड में 29 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित वुशू स्पर्धाओं में भूरक्षा ने कियांग्शु इवेंट के फाइनल में उत्तराखंड, मणिपुर, झारखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और असम की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से कड़ी टक्कर ली। इस प्रतिस्पर्धा में मणिपुर की खिलाड़ी ने स्वर्ण और हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।

मध्य प्रदेश दल के साथ मार्च पास्ट में हिस्सा लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, देहरादून में उद्घाटित इन खेलों में भूरक्षा ने मध्य प्रदेश दल के साथ मार्च पास्ट में भी हिस्सा लिया। उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन सहित जिला अधिकारियों ने बधाई दी है। भूरक्षा की यह सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जो दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here