Home अजब गजब Live: दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित कर रहे PM मोदी,...

Live: दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित कर रहे PM मोदी, यहां जानें क्या बोले

59
0

[ad_1]

दिल्ली के द्वारका में PM मोदी का संबोधन।

Image Source : FILE
दिल्ली के द्वारका में PM मोदी का संबोधन।

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख अब नजदीक है। इस बीच पीएम मोदी आज दिल्ली के द्वारका में रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वोटिंग में बस पांच दिन बचे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दिल वालों की दिल्ली ने ठान लिया है, आपदा वालों को भगाना है। इस बार भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना है। जब भी द्वारका आता हूं। भगवान श्री कृष्ण की नगरी द्वारिका की याद आना स्वाभाविक है। भाजपा दिल्ली को कितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। केंद्र सरकार ने यहां यशोभूमि का निर्माण कराया। इससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है। लोगों का बिजनेस बढ़ा है। 

Google search engine

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले शहर में ये पूरा क्षेत्र एक स्मार्ट शहर होगा। यहां पूरी दुनिया से लोग आएंगे। यहां केंद्र की भाजपा सरकार भारत वंदना पार्क बना रही है। ये भी पूरे देश के लिए एक मॉडल होने वाला है। विकसित भारत की राजधानी ऐसी ही होनी चाहिए। पूरी दिल्ली में ऐसा ही विकास होना चाहिए। सिर्फ शहर ही नहीं, दिल्ली देहात के गांव भी देश के लिए मॉडल बनें ऐसा विकास भाजपा करेगी। इसी विश्वास के साथ आज दिल्ली एक सुर में कह रही है। अबकी बार भाजपा सरकार।

दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए। पहले आपने कितने ही साल कांग्रेस को दिया, फिर दिल्ली पर आपदा वालों ने कब्जा कर लिया। आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया, अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की सेवा करने का मौका दीजिए। मैं गारंटी देता हूं, दिल्ली के विकास में भाजपा सरकार कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। बीते 11 सालों में आपदा ने सबसे साथ सिर्फ लड़ाई-झगड़ा ही किया है। ये आपदा वाले केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों से लड़ते हैं, ये यूपी वालों से लड़ते हैं, केंद्र सरकार की योजनाएं लागू नहीं होने देते हैं। अगर दिल्ली में आपदा वाले रहे तो दिल्ली और बर्बाद होती जाएगी। 



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here