Home मध्यप्रदेश Mandsaur recorded a maximum temperature of 26 degrees | मंदसौर में अधिकतम...

Mandsaur recorded a maximum temperature of 26 degrees | मंदसौर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज: 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से ठंड का असर हुआ कम – Mandsaur News

54
0

[ad_1]

मन्दसौर में पिछले 3-4 दिनों ने तापमान में उछाल देखने को मिला है। दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आएगा। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। हालांकि बारिश की संभावना नहीं बन रही है। जिले में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम

Google search engine

.

मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में असर कम रहेगा। इस वजह से अब बारिश के आसार नहीं है। 1 और 3 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिम-उत्तर भारत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर प्रदेश में कम देखने को मिलेगा। ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बादल जरूर छा सकते हैं। राजस्थान के ऊपर ही असर देखने को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुआ असर रहेगा। सुबह और रात में ठंड रहेगी। इससे ठंड का एक दौर और आ सकता है। पारे में गिरावट होगी। दूसरी ओर, दिन में धूप खिली रहेगी।

अभी यह सिस्टम एक्टिव-

• पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और निकटवर्ती क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में एक्टिव है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पश्चिमी राजस्थान के ऊपर है।

• उत्तर-पूर्व भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 268 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवा भी चल रही है। हालांकि, प्रदेश में इसका असर कम ही रहेगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here