Home मध्यप्रदेश Congressmen demonstrated by hanging placards in the Municipal Corporation conference | नगर...

Congressmen demonstrated by hanging placards in the Municipal Corporation conference | नगर निगम सम्मेलन में गले में तख्तियां लटकाकर पहुंचे कांग्रेसी: विधायक के 45 मिनट बोलने पर पार्षदों ने ली आपत्ति, शराबबंदी को लेकर सीएम को दिया धन्यवाद – Ujjain News

59
0

[ad_1]

उज्जैन नगर निगम की साधारण सभा का सम्मेलन गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें शहर में सड़क चौड़ीकरण, मेले के आयोजन सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने करीब 45 मिनट तक भाषण दिया। इससे कांग्रेस पार्षद और नेता प्रतिपक्ष नाराज हो गए

Google search engine

.

उज्जैन नगर निगम सम्मेलन के दौरान नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने शहर के वार्डों में फैली गंदगी, गन्दा पानी और उजड़े उद्यानों की समस्या पर सदन का ध्यान आकर्षित किया। राय ने आरोप लगाया कि वार्ड के काम ढाई साल से बंद हैं। एक भी भूमि पूजन नहीं हो पा रहा है। गन्दा पानी, टूटे-उजड़े उद्यान और वार्ड की अन्य समस्या से लोग परेशान हैं। हमने महापौर के इस्तीफे की मांग की है। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि कांग्रेस का काम ही विरोध-प्रदर्शन करना है। इसलिए वो हर कार्य में विरोध करते हैं।

कांग्रेस पार्षद गले में तख्तियां लटकाकर पहुंचे

नगर निगम के सभागार में साधारण सम्मेलन में महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, निगम कमिश्नर आशीष पाठक सहित सभी अधिकारी, पार्षद मौजूद थे। नेता प्रतिपक्ष रवि राय के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षद अपनी मांगों की तख्तियां गले में लटकाकर नारे लगाते हुए सदन में पहुंचे थे।

सीएम को धन्यवाद, लेकिन विधायक ने टाइम खराब किया

रवि राय ने कहा कि उज्जैन सहित 17 धार्मिक शहरों में शराब बंदी को लेकर सीएम को धन्यवाद है। इस निर्णय में हम सब साथ हैं। लेकिन विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने शहर में किए जा रहे कार्य और उनसे होने वाले फायदे गिनाने में सदन के 45 मिनट निकाल दिए। तब तक एजेंडे पर बात ही नहीं हो पाई इस पर हमने आपत्ति ली। इस दौरान सदन में हल्की नोकझोंक भी हुई ।

इन प्रस्तावों पर हुई चर्चा

  • कार्तिक मेला की केंद्रीय समिति का गठन
  • कार्तिक मेला प्रदर्शनी
  • अटल खेल मेला की स्वीकृति
  • कपिला गोशाला को निजी हाथों में देने का प्रस्ताव
  • गेल इंडिया द्वारा गीले कचरे के लिए प्लांट डालने
  • शहर की कई सड़कों का चौड़ीकरण
  • व्यापार मेले के आयोजन पर चर्चा की गई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here