Home मध्यप्रदेश The last date for application in Chief Minister Kanya Vivah is 31...

The last date for application in Chief Minister Kanya Vivah is 31 January | मुख्यमंत्री कन्या विवाह में आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी: मल्हारगढ़ में 14 फरवरी को होंगे फेरे, जोड़ों को मिलेंगे 49 हजार रुपए – Mandsaur News

51
0

[ad_1]

विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान।

Google search engine

मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में 14 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। ये कार्यक्रम नवीन जनपद पंचायत परिसर में किया जाएगा।

.

जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले हर पात्र जोड़ों को 49 हजार रुपए का चेक दिया जाएगा।

इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेंगे पैसे योजना में भाग लेने के लिए वधू को मध्यप्रदेश की मूल निवासी होना आवश्यक है। साथ ही वधू की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों में मूल निवासी प्रमाण पत्र, वर-वधू के समग्र परिवार का आईडी कार्ड, आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ शामिल हैं।

विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान हैं। विधवा होने की स्थिति में पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और तलाकशुदा होने की स्थिति में न्यायालय के आदेश की प्रति जमा करनी होगी। भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के लिए भी विशेष प्रावधान है।

जोड़ों को मिलेगा 49 हजार रुपए का चेक।

जोड़ों को मिलेगा 49 हजार रुपए का चेक।

आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 31 जनवरी सभी इच्छुक जोड़ों को 31 जनवरी तक संबंधित ग्राम पंचायत या जनपद पंचायत मल्हारगढ़ में अपने आवेदन जमा करने होंगे। आगर वर या वधू दूसरे जिले के हैं, तो उन्हें अपने आवेदन को संबंधित जनपद या नगरीय क्षेत्र से प्रमाणित करवाना होगा। निर्धारित तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here