Home मध्यप्रदेश Lakshmi Ganesh worshiped in auspicious time in Tikamgarh | टीकमगढ़ में शुभ...

Lakshmi Ganesh worshiped in auspicious time in Tikamgarh | टीकमगढ़ में शुभ मुहूर्त में हुआ लक्ष्मी गणेश का पूजन: दिवाली पर सामाजिक संगठन ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ जलाए पटाखे – Tikamgarh News

57
0

[ad_1]

बुजुर्गों के साथ सामाजिक संगठन ने बांटी खुशियां

Google search engine

टीकमगढ़ में गुरुवार को दिवाली पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में विधिपूर्वक मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश का पूजन किया। पूजन के बाद दीपक जलाकर आरती की गई और पटाखे फोड़कर दिवाली का पर्व मनाया गया।

.

वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों संग मातृशक्ति संगठन ने मनाई दिवाली

मातृशक्ति संगठन की महिलाओं ने शहर के “मातृ पितृ छाया” वृद्ध आश्रम में निराश्रित बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। इस अवसर पर एसपी मनोहर मंडलोई ने वार्ड नंबर 1 में आदिवासी बस्ती का दौरा कर महिलाओं को पूजन सामग्री और बच्चों को मिठाई बांटी।

मातृशक्ति संगठन की अध्यक्ष श्रद्धा चौहान ने बताया कि वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग अपने परिवार से अलग रहते हैं, इसलिए संगठन ने उनके साथ दिवाली मनाकर उन्हें खुशियां दीं। भाजपा नेता अभिषेक खरे ने भी आश्रम में मिठाई बांटी और बुजुर्गों के साथ पटाखे जलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

शुभ मुहूर्त में किया गया लक्ष्मी-गणेश पूजन, कई स्थानों पर दीप जले

नजरबाग मंदिर के पुजारी सुरेंद्र मोहन द्विवेदी ने जानकारी दी कि घरों में पूजन के लिए शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक का शुभ मुहूर्त था, जिसमें लोगों ने पूजा-अर्चना कर दीप जलाए। लक्ष्मी पूजन से पहले कई लोगों ने गौ पूजन किया, गौशालाओं में जाकर गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया। 1 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर दिवाली मनाई जाएगी।

शुभ मुहूर्त में पूजन और आरती, घर-घर में दीप जलाए गए

शुभ मुहूर्त में पूजन और आरती, घर-घर में दीप जलाए गए

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here