Home मध्यप्रदेश A young man who had come to his in-laws’ house died in...

A young man who had come to his in-laws’ house died in a road accident | ससुराल आइ युवक की सड़क हादसे में मौत: साथ में आए दोस्त हालत गंभीर, भीमपुर में हुआ हादसा – Betul News

60
0

[ad_1]

शहर के चिचोली थाना के भीमपुर में ससुराल आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से घूमने निकले थे। पुलिस ने मृतक का चिचोली में पीएम करवाया। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुर

Google search engine

.

दोस्त के साथ ससुराल आया था

​​​​​​चिचोली थाना में पदस्थ एसआईं अजय रघुवंशी ने बताया कि मोहदा थाना इलाके के उमराव घाट गांव का रहने वाला युवक पतिराम अपने दोस्त अरुण के साथ अपने ससुराल आया था। बुधवार शाम दोनों बाइक पर सवार होकर ससुराल से घूमने निकले थे। दोनों रात तक नहीं लौटे। इस बीच पुलिस को डायल हंड्रेड पर जानकारी मिली कि भीमपुर के पास सिपलई बांध के पास एक बाइक सड़क पर पड़ी हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दो युवक खाई में घायल अवस्था में पड़े मिले। जिसके सिर में गंभीर चोट थी।

शराब के नशे में दुर्घटना होने की आशंका

घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी चिचोली लाया गया। जहां पतिराम को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में घायल अरुण को गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आशंका है कि शराब के नशे में दोनों दुर्घटना का शिकार हुए है। बाइक फिसलने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। आज चिचोली में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here