Home मध्यप्रदेश Narmada Ghat lit up during Deepotsav: VIDEO | दिवाली की पूर्व संध्या...

Narmada Ghat lit up during Deepotsav: VIDEO | दिवाली की पूर्व संध्या पर जगमग हुआ नर्मदा घाट: 51 हजार दीपक जलाए, साधु-संतों और मंत्री ने महाआरती की; हर साल होगा कार्यक्रम – Jabalpur News

60
0

[ad_1]

प्रकाश पर्व दीपावली के एक दिन पहले बुधवार की शाम मां नर्मदा का पवित्र तट गौरीघाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।

Google search engine

.

मां नर्मदा के भक्तों ने यहां 51 हजार दीपकों से रोशनी की। दीपोत्सव में पर्यावरण को नुकसान न करने वाले पटाखों की आतिशबाजी और संपूर्ण आकाश को प्रकाश के इंद्रधनुषी रंगों से रोशन कर देने वाला लेजर शो कार्यक्रम हुआ। धार्मिक गीतों की पृष्ठभूमि में हुई आतिशबाजी इतनी भव्य थी कि गौरीघाट का सम्पूर्ण नर्मदा तट जय श्री राम के नारों और असंख्य नागरिकों की तालियों से गूंज उठा।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा…

QuoteImage

पिछले तीन वर्षों से आयोजित किया जा रहा यह दीपोत्‍सव का कार्यक्रम अब हर वर्ष मनाया जाएगा।

QuoteImage

साधु संतों के साथ मंत्री राकेश सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।

साधु संतों के साथ मंत्री राकेश सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।

गौरीघाट में मां नर्मदा की महाआरती

दीपोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित संतों द्वारा ओंकार के नाद के बाद वैदिक रीति रिवाजों और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के मध्य मां नर्मदा की पूजा – अर्चना की गई। इस दौरान शंखों, घंटों एवं अन्य वैदिक यंत्रों का वादन भी किया गया। मां नर्मदा की जलधारा के बीच लगाई गई एलईडी स्क्रीन पर भी वैदिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जा रहा था। दीपावली की पूर्व संध्या पर आज गौरीघाट में मां की महाआरती भी खास रही। साधु – संतों सहित सभी जन प्रतिनिधि भी महाआरती में शामिल हुए और मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

गुरुद्वारे पर रंगीन लाइटिंग दीपोत्सव का शुभारंभ संतों ने शंखध्वनि की नाद के साथ किया। स्वास्तिक, ओम, पुष्प की आकृति एवं शुभ दीपावली की आकृति में गौरीघाट तट पर जगमगा रहे दीपक मां नर्मदा के प्राकृतिक अद्भुत सौंदर्य में चार चांद लगा रहे थे। मां नर्मदा के पवित्र जल से प्रतिबिंबित हो रहे हजारों दीपकों के दिव्य प्रकाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो मां नर्मदा स्वयं चौदह वर्षों के वनवास के बाद भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन पर दीपावली का त्‍योहार आनंदित होकर मना रही हों। मां नर्मदा के दूसरे छोर पर गुरुद्वारे पर की गई रंगीन रोशनी भी मां नर्मदा के सौंदर्य को बढ़ा रही थी।

मां नर्मदा के दूसरे छोर पर गुरुद्वारे पर की गई रंगीन रोशनी भी मां नर्मदा के सौंदर्य को बढ़ा रही थी।

मां नर्मदा के दूसरे छोर पर गुरुद्वारे पर की गई रंगीन रोशनी भी मां नर्मदा के सौंदर्य को बढ़ा रही थी।

ये मौजूद रहे

संत-महात्माओं के सान्निध्य में आयोजित दीपोत्सव के इस कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य सुमित्रा वाल्मीक, जगत बहादुर सिंह अन्नु, विधायक अशोक रोहाणी, संतोष वरकडे, रिकुंज विज, भाजपा के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, अखिलेश जैन, पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, पूर्व महापौर स्‍वाति गोडबोले, कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय भी मौजूद थे।

दीपोत्सव कार्यक्रम में मौजूद साधू संतो में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद जी महाराज, ज्ञानेश्वरी दीदी, स्‍वामी नरसिंहदास जी, राघवदेवाचार्य जी महाराज, गिरीशनंद जी महाराज, स्‍वामी मुकुंद दास जी, स्‍वामी पागलानंद जी, चंद्रशेखरानंद जी महाराज, स्‍वामी राम भारती जी महाराज, मैत्री दीदी, तरुण चौबे जी, अशोकानंद जी, चैतन्यानंद जी, काली नन्द जी, शिरोमणि दीदी शामिल रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here