Home मध्यप्रदेश Deepotsav begins today, markets are full of life | दीपोत्सव की शुरुआत...

Deepotsav begins today, markets are full of life | दीपोत्सव की शुरुआत से बाजार में छाई रौनक: सागर में आज और कल ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जानिए…इमरजेंसी में कहां करें संपर्क – Sagar News

38
0

[ad_1]

कटरा बाजार में दीप से लेकर ज्वेलर्स व कपड़ों की दुकानें सजी।

आज से दीपोत्सव शुरू हो गया है। त्योहार को लेकर सागर में बाजार सज गए हैं। पीटीसी ग्राउंड में पटाखा बाजार लगा है।। मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर बाजार में भीड़ उमड़ेगी। जिसको लेकर यातायात पुलिस ने बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। साथ ही बाजार

.

बाजार में तीन व चार पहिया वाहन रहेंगे प्रतिबंधित धनतेरस और दीपावली त्योहार को देखते सागर के मुख्य कटरा बाजार में यातायात विभाग ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। 29 अक्टूबर मंगलवार से 30 अक्टूबर बुधवार तक सागर के कटरा बाजार क्षेत्र में सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। 31 अक्टूबर को दीपावली के त्योहार पर जरूरत पड़ने पर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी तीन पहिया और चार पहिया वाहनों का कटरा बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित किया जा सकता है। संभावित भीड़ को देखते हुए वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध को अतिरिक्त समय के लिए बढ़ाया भी जा सकता है।

बाजार के इन मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन प्रतिबंधित वाहन तीन मढ़िया, एलिवेटेड कॉरिडोर, राधा तिराहा, अप्सरा टॉकीज, विजय टॉकीज, मोतीनगर तिराहा, राहतगढ़ बस स्टैंड वन-वे से कटरा की ओर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा तीनबत्ती से कटरा मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त मार्गों से तीन पहिया, चार पहिया ऑटो, आपे, लोडिंग वाहन, पिकअप, कार आदि वाहनों का प्रवेश कोई भी नहीं करेगा।

फायर फाइटर तैयार, कंट्रोल रूम, निगम में किया खड़ा इधर नगर निगम ने भी अपनी तैयारी की है। शहर में फायर फाइटर्स टीम तैयार की गई है। पुलिस कंट्रोल रूम, नगर निगम कार्यालय, पटाखा बाजार पीटीसी ग्राउंड फायर ब्रिगेड और फायर बाइकों को भी शहर में तैनात किया गया है। वहीं जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में अवकाश के दिनों में भी सेवाएं चालू रहेंगी। इमरजेंसी में डॉक्टर ऑन कॉल ड्यूटी पर रहेंगे।

किसी में इमरजेंसी में यहां करें संपर्क पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर- 9479997610, 07582-267777 पर आग लगने, अप्रिय घटना होने समेत अन्य किसी भी इमरजेंसी में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा एंबुलेंस के लिए 108, फायर के लिए 101 समेत इमरजेंसी में 100 व 112 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here